Wednesday, November 18, 2026

भोजन_सम्बन्धी_वृहद_विचार_विधि_निषेध

 #भोजन_सम्बन्धी_शास्त्र_विहित_विधि_ही_उपयुक्त_है!!

        #भोजन_सम्बन्धी_वृहद_विचार_विधि_निषेध।।    

  -#सावधान।

जो स्त्री के भोजन किये हुए पात्र में भोजन करता है,स्त्री का जूठा खाता है तथा स्त्री के साथ एक वर्तन में भोजन करता है वह मानो मदिरा पान करता है।

तत्वदर्शी मुनियों ने उस पाप से छूटने का कोई प्रायश्चित्त ही नही देखा है ||

Arun shastri जबलपुर

दोनो हाथ दोनो पैर और मुख-,इन पांच अंगों को धोकर ही भोजन करना चाहिए ।ऐसा करने वाला मनुष्य दीर्घजीवी होता है||


गीले पैरों वाला होकर भोजन  करे,पर गीले पैर सोए नही।

गीले पैरों वाला होकर भोजन करने वाला अवश्य ही दीर्घायु होता है||

 सूखे पैर और अंधेरे में भोजन नही करना चाहिए||


शास्त्र में मनुष्यों के लिए प्रातःकाल ओर सायंकाल --दो ही समय भोजन करने का विधान है||


वीच में भोजन करने की विधि नही देखी गयी है ||


जो इस नियम का पालन करता है उसे उपवास करने का फल प्राप्त होता है||


मनुष्य के एक बार का भोजन देवताओ का भाग _

दूसरी बार का भोजन मनुष्यो का भाग ,_

तीसरी बार का भोजन प्रेतों व दैत्यों का भाग ,_

चौथी बार का भोजन राक्षसो का भाग होता है||

 सन्ध्या काल मे कभी भोजन नही करना चाहिए||

Arun Shastri जबलपुर

❗जय महादेव❗

 ⭕प्रश्न नहीं स्वाध्याय करें‼️


 #गृहस्थ_को_चाहिये??

 पहले-देवताओ,ऋषियो ,मनुष्यो(अतिथियों)पितरों  ,ओर घर के देवताओं का पूजन करके पीछे स्वयं  भोजन करे||


 भोजन सदा पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करना चाहिए||


: पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है।दक्षिण की ओर मुख करके भोजन करने से प्रेतत्व की प्राप्ति होती है||


पश्चिम की ओर मुख करके भोजन करने से मनुष्य को रोग की प्राप्ति होती है||


उत्तर की तरफ मुख करके भोजन करने से आयु तथा धन की प्राप्ति होती है||


भोजन सदा एकांत में ही करना चाहिए|


 #अरुण_सावधान--

विना स्नान किये भोजन करने वाला मानो विष्ठा ही खाता है|

विना जप किये भोजन करने वाला पीब ओर रक्त खाता है||

विना हवन किये भोजन करने वाला मानो कीड़ा ही खाता है||

देवता,पितर, अतिथि को भोजन दिए बिना भोजन करने वाला मानो मदिरा ही पान करता है||


संस्कारहीन अन्न खानेवाला मूत्रपान करता है||

जो बालक बृद्ध आदि से पहले भोजन करता है वह विष्ठा खानेवाला होता है।विना दान किये भोजन करने वाला विषभोजी होता है||


 एक ही वस्त्र पहनकर भोजन नही करना चाहिए।

सारे शरीर को कपड़े से ढककर भी भोजन न करे ||


 जो मनुष्य सिर को ढककर खाता है,दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाता है ,जूते पहनकर खाता है,ओर पैर धोये बिना खाता है ||


उसके उस अन्न को प्रेत खाते है तथा उसका वह सारा भोजन आसुरी भोजन समझना चाहिए||


भोजन की वस्तु गोद में रखकर नही खाना चाहिए||


 फूटे हुए वर्तन में भोजन नही करना चाहिए।

फूटे हुए वर्तन में भोजन करनेवाला मनुष्य चांद्रायणव्रत करने से शुद्ध होता है||


शय्या पर वैठकर भोजन न करे तथा जल न पीए, हाथ मे पात्र लेकर भोजन न करे ओर आसन पर रखकर भोजन न करे||


ठीक अर्धरात्रि   ,ठीक मध्यान्ह,  अजीर्ण होने पर ,गीले वस्त्र धारण करके ,दूसरे के लिये निर्दिष्ट आसन पर ,  सोते हुए,  खड़े होकर , टूटे-फूटे पात्र में, भूमि पर रखा हुआ  तथा हाथ मे रखकर भोजन नही करना चाहिए||


 न अंधकार में , न आकाश के नीचे , न देवमन्दिर में ही भोजन करे ।एक वस्त्र पहनकर   , सवारी या शय्या पर वैठकर  , विना जुता उतारे ओर हंसते हुए तथा रोते हुए भोजन नही करना चाहिए||


 सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है उतने वर्षों तक (अरुन्दुत)नरक में वास करता है।_।फिर वह उदर रोग से पीड़ित मनुष्य होता है।फिर गुल्मरोगी, काना  ,ओर दंतहीन  होता है||


: विना नहाए ,  विना वैठे,  अन्यमनस्क होकर ,शय्या पर वैठकर या लेटकर,बोलते हुए,  केवल पृथ्वी पर वैठकर,एक वस्त्र पहनकर ,  तथा भोजन की ओर देखने वाले मनुष्य को न देकर कदापि भोजन न करे||


 झूठा भोजन किसी को न दे,  ओर स्वयं भी न खाए , दूसरे का अथवा अपना-किसी का भी जूठा अन्न न खाए||


वीच में(प्रातः सायं भोजन के वीच में )न खाए।बहुत अधिक न खाए,ओर भोजन करके जूठे मुख कही न जाये||


 अत्यंत थका हुआ हो तो विश्राम किये विना भोजन न करे ।अत्यंत थका हुआ व्यक्ति यदि भोजन करता है तो उसे ज्वर या वमन होता है ||


 मल-, मूत्र का वेग होने पर भोजन नही करना चाहिए|


 अपने मे प्रेम न रखने वाला , अपवित्र,और भूख से पीड़ित नॉकर आदि के लाये हुए भोजन को नही करना चाहिए||


: भोजन वैठकर ही करना चाहिए।

चलते फिरते कदापि भोजन न करे||


 किसी के साथ एक पात्र में भोजन न करे। जिसे रजस्वला स्त्री ने छू दिया हो ऐसे अन्न का भोजन न करे।जो भोजन की ओर देख रहा हो उसे दिए विना भोजन न करे||


 भोजन के स्थान से उठ जाने के वाद उसी परोसे हुए जूठे भोजन को दुबारा करना अथवा जो पैर से छू गया हो या लांघ दिया गया हो।उस भोजन को राक्षसी समझकर त्याग देना चाहिए||


 वट  ,पीपल , आक (मदार)कुंभी, तिन्दूक , कचनार, ओर करंज के पत्तो में भोजन नही करना चाहिए||


: जो गृहस्थ कांसे के पात्र में अकेले ही भोजन करता है उसकी आयु,वुद्धि ,यश,ओर बल -इन चारो की वृद्धि होती है-लेकिन रविवार के दिन कान्स पात्र में भोजन नही करना चाहिए||

Arun Shastri जबलपुर

❗जय महादेव❗

 ⭕प्रश्न नहीं स्वाध्याय करें‼️


#अन्न_दोष_महादोष_वुद्धि_विकृत_दोष!!

>>> केश  ओर  कीड़े  से युक्त , जिस अन्न के प्रति दूषित भावना हो,  दुबारा  पकाया  गया  हो(गर्म किया)  चांडाल, रजस्वला या पतित द्वारा देखा गया हो,  गौ द्वारा सूंघा गया,अनादर्पूर्वक प्राप्त वासी तथा पर्यायन्न(जो अन्न स्वामिक है-और अन्य को दिया जाए)-का नित्य परित्याग किया जाए ।जिसे कौआ या मुर्गे ने छू लिया हो, जो कृमियुक्त हो, जिसे रजस्वला व्यभिचारिणी अथवा रोगिणी स्त्री ने दिया हो,ओर जिसे मलिन वस्त्र धारण करने वाले ने दिया हो||


 मतवाले व क्रुद्ध ,रोगी,के अन्न को एवम कीट , केश से दूषित अन्न को तथा इच्छापूर्वक पैर से छुए हुए अन्न को कभी न खाए||


 गर्भहत्या करने वाले के देखे हुए  रजस्वला से स्पर्श हुआ,पक्षी से खाये हुए,ओर कुत्ते से छुए हुए अन्न को नही खाना चाहिए||


 गौ के सूंघे हुए ,किसी के लिये घोषित अन्न को, समूह के अन्न को वैश्या के अन्न को और विद्वान से निन्दित अन्न को कभी नही खाना चाहिए||


 वाये हाथ से लाया गया अथवा परोसा गया अन्न, वासी भात  ,मदिरा मिश्रित , जूठा ओर घरवालों को न देकर अपने लिये बचाया हुआ अन्न खाने योग्य नही है||


 उग्र स्वभाव वाले मनुष्य का ,समुदाय का,श्राद्ध का,सूतक का,दुष्ट पुरुष का ओर शुद्र का अन्न कभी नही खाना चाहिए


 उन्मत्त ,क्रोधी,दुख से आतुर मनुष्य का भोजन नही करना चाहिए।।


: जिसको किसी ने लांघ दिया हो, जो लड़ाई झगड़ा करते तैयार किया गया हो, जिस पर रजस्वला स्त्री की दृष्टि पड़ गयी हो,जिसमे केश या कीड़े पड़ गए हो, जिस पर कुत्ते की दृष्टि पड़ गयी हो,तथा जो रोकर या तिरस्कार पूर्वक दिया गया हो।वह अन्न राक्षसो का भाग है!!


 जिस भोजन में बाल या कोई कीड़ा पड़ा हो, जिसे मुख से फूंककर ठंडा किया गया हो,उसको अखाद्य समझना चाहिए।ऐसे भोजन को कर लेने पर चांद्रायण व्रत करना चाहिए!!


जिसके लिए लोगो मे ढिंढोरा पीटा गया हो, जिसमे से किसी ब्रतहीन ,असत्यवादी व्यक्ति ने भोजन कर लिया हो, तथा जो कुत्ते से छू गया हो वह अन्न राक्षसो का भाग समझना चाहिए!!


: जिस अन्न में थूक पड़ गया हो, कीड़े पड़ गए हो, जो जूठा हो, जिसमे बाल गिरा हो ,जो तिरस्कार पूर्वक प्राप्त हुआ हो, जो अश्रुपात से दुषित हो गया हो, तथा जिसे श्वान ने स्पर्श कर लिया हो वह सारा अन्न राक्षसो का भाग है।जो ऐसे अन्न को खाता है वह मानो राक्षसों का अन्न खाता है।।


 मनुष्य का सारा पाप उसके अन्न में स्थित होता है -अतः जो जिसका भोजन करता अन्न खाता है वह उसका पाप भोजन करता है!!


 ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य तथा शुद्र --इनमे से जिसका अन्न मृत्यु के समय पेट मे रहता है उसी योनि की प्राप्ति होती है।

कूर्मपुराण व पद्मपुराण


 शत्रु ,गण, वैश्या, यज्ञ,ओर सूदखोर का भोजन नही करना चाहिए!!


पुजारी तथा पुरोहित का अन्न खाने पर चांद्रायण व्रत करना चाहिए!!


 मरणाशौच या जननाशौच का अन्न कहा लेने पर भी चांद्रायण व्रत करना चाहिए।महाभारत।।


 राजा,नर्तक बढई, चर्मकार ,(चमड़े से वृत्ति चलानेवाला )समुदाय,वैश्या, ओर नपुंसक के अन्न का त्याग करना चाहिए ।

तेली,धोबी,चोर,शराब वेचने वाला,गायक ,लुहार,तथा सूतक के अन्न का भी त्याग करना चाहिए।पद्यम पुराण

-----

चुगलखोर ,असत्य भाषी,

नट, दर्जी,ओर कृतघ्न के अन्न का निषेध करे!!

----- कुम्हार,चित्रकार,सूदखोर,पतित,द्वितीय पति स्वीकार करने वाली स्त्री के पुत्र, नापित,अभिशापग्रस्त ,सुनार ,नट, व्याध,बन्धन में पड़े हुए,रोगी,चिकित्सक,व्यभिचारिणी स्त्री, दण्डधारी,चोर,नास्तिक,देवनिंदक,मदिरा का व्यापार करने वाले,चांडाल ,स्त्री के वशीभूत रहने वाले,स्त्री के उपपति को रखने वाला ,समाज द्वारा परित्यक्त,कृपण ओर जूठा खाने वाले मनुष्य का अन्न त्याज्य है।।

 कुम्हार,लुहार,रंगसाज,मल्लाह,वाँवाँस के बर्तन बनाकर वेचने वाला,तथा शस्त्र वेचने वाला --इनका भी अन्न त्याज्य है--मनु।

--

--कुत्ता पालनेवाला,मद्यविक्रेता ,

धोबी ,रंगरेज,नृशंश,ओर जिसके घर मे जार*हो इनके अन्न को नही खाना चाहिए।मनु।।

---घर मे स्त्री के जार को सहन करनेवाले, स्त्री के वसीभूत,तथा विना दश दिन बीते सूतक के अन्न को ओर अतुष्टि कारक अन्न को न खाए!!

 ज्योतिषी,गणिका,गायक,अभिषप्त, नपुंसक,धोबी, भाट, जुआरी,ढोंगी तपस्वी,चोर ,जल्लाद,कुंडगोलक(व्यभिचार से पैदा हुए)स्त्रियो द्वारा पराजित,वेदों का विक्रय करनेवाले, नट ,जुलाहे,कृतघ्न,लोहार ,निषाद(मछली मारनेवाले)कुलटा स्त्री, तेली ओर शत्रु के अन्न का सदा त्याग करें।अग्निपुराण)

-----

कृपण ,बन्धन में पड़ा हुआ,चोर,नपुंसक,रँगावतारी(नट आदि)वैण (वाँस को छेदकर जीविका चलानेवाला)अभिषप्त (पातकी)वार्धुषी(कुत्सित सूद कमानेवाला)वेश्या,बहुयाचक, वैद्य,रोगी,क्रोधी, व्यभिचारिणी,अभिमानी,शत्रु,क्रूर,उग्र,पतित,ब्रात्य(संस्कारहीन)दाम्भिक ,जूठा खानेवाला,सुनार,स्त्री के वशीभूत,गांव भर का यजन करने वाला, शस्त्र वेचने वाला,लुहार,जुलाहा,दर्जी,कुत्तो से जीविका चलानेवाला,निर्दयी,राजा,कपड़ा रँगनेवाला,कृतघ्न, प्राणियों के वध से जीविका चलाने वाला,पिशुन(दूसरे का दोष प्रकाशित करने वाला)झूठ बोलनेवाला,गाड़ीवान,वन्दीजन,इनका अन्न भी त्याज्य है।

---

: वैद्य का अन्न पीब, व्यभचारिणी स्त्री का अन्न वीर्य,व्याजखोर का अन्न विष्ठा,ओर हथियार वेचने वाले का अन्न मल के समान त्याज्य है!!


 वैद्य का अन्न विष्ठा ,व्यभिचारिणी का अन्न मूत्रवत,तथा कारीगर का अन्न रक्त के समान है--महाभारत


 घी अथवा तेल में पका हुआ अन्न बहुत देर का बना हुआ अथवा वासी भी हो तो वह खाने योग्य है गेहूं, जौ,गोरस की बनी हुई वस्तुएं तेल घी में न बनी हो तो भी पूर्ववत ग्राह्य है!!


 नमक ,घी, तेल,व्यंजन ,चटनी,एवम पेय पदार्थ खाली हथेली पर परोसने पर भक्ष्य नही होते तथा इन्हें  हाथ से परोसने पर भी ये ग्राह्य नही होते ।

अतः इन्हें पात्र के माध्यम से पात्र पर ही परोसना चाहिए।


वाये हाथ से भोजन करना अथवा दूध पीना मदिरापान के समान त्याज्य है।।


जब तक (झगड़ा )कलह ,चक्की,ओखली,मूशल का शव्द सुनाई दे तब भोजन नही करना चाहिए


पानी पीते,आचमन करते,भक्ष्य पदार्थ को खाते समय मुंह से आवाज नही करनी चाहिए।यदि उस समय मनुष्य आवाज करता है तो उसे मदिरापान का पाप लगता है और वह रोगी होता है।।


परोसे हुए अन्न की निंदा नही करनी चाहिए ।वह स्वादिष्ट हो या न हो,प्रेम से भोजन कर लेना चाहिए ।जिस अन्न की निंदा की जाती है वह राक्षस खाते हैं।।


अन्न की नित्य स्तुति करना चाहिए।और अन्न की निंदा न करके भोजन करना चाहिए।उसका दर्शन करके हर्षित एवम प्रसन्न होना चाहिए।सत्कार पूर्वक खाये गये अन्न से बल तथा तेज की बृद्धि होती है ओर निंदा करके खाए हुए अन्न से उन दोनों (बल और बीर्य)-को नष्ट करता है।।


 ईर्ष्या ,भय, क्रोध,लोभ,रोग, दीनता, ओर द्वेष के समय मनुष्य जिस भोजन को करता है ,वह अच्छी तरह पचता नही अर्थात वह अजीर्ण हो जाता है।इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह भोजन के समय अपने मे काम क्रोधादि वृत्तियों को न आने दे-अपितु शान्त ओर प्रसन्नचित्त से भोजन करे।।


जो आधे खाये हुए मोदक ओर फल को पुनः कुछ समय  वाद खाता है तथा प्रत्यक्ष नमक खाता है,वह गोमांस भोजी कहा जाता है।।


भोजन करते समय मौन रहना चाहिए


भोजन के पहले मीठा,वीच में नमकीन और खट्टी वस्तुएं खाये।उसके बाद कड़वे व तिक्त पदार्थ को ग्रहण करे।।


 पहले रसदार चीजे खाये,वीच में गरिष्ठ चीजे खाये ओर अन्त में पुनः द्रव पदार्थ ग्रहण करे।इससे मनुष्य कभी बल और आरोग्य से हीन नही होता ।।


सन्यासी को आठ ग्रास,वानप्रष्थ को सोलह,ओर गृहस्थ को वत्तीश ग्रास भोजन करना चाहिए,ब्रह्मचारी के लिये ग्रास संख्या निर्धारित नही है।।


मुंख में पड़ने लायक ग्रास उठाये जो ग्रास अपने मुख में जानें कि अपेक्षा बड़ा होने के कारण रक बार मे न खाया जा सके ,उसमे से वचा हुआ ग्रास अपना उच्छिष्ट(जूठा)कहा जाता है।ग्रास से बचे हुए ,तथा मुंह से निकले हुए अन्न को अखाद्य समझे।उसे खा लेंने पर चांद्रायण व्रत करे।जो अपना जूठा खाता है तथा एक बार खाकर छोड़े हुए भोजन को पुनः ग्रहण करता है उसे चांद्रायण ,कृच्छ्र,अथवा प्राजापत्य व्रत का पालन करना चाहिए।।


 देवताओं और पितरों को अर्पित किए विना खीर,हलुआ ,पुआ (मालपुआ)नही खाना चाहिए।इनको अपने लिए न बनाकर देवताओ अथवा पितरो को अर्पण करने के लिये ही बनाना चाहिए।


मनुष्य को सदा ऐसे अन्न का भोजन करना चाहिए जो पथ्य(हितकारी)हो, सीमित हो,शुद्ध हो,रसयुक्त हो, हृदय को आनन्द देने वाला हो,स्निग्ध (चिकना)हो, देखने मे प्रिय हो और गर्म हो।।


 आयु,सत्वगुण,बल,आरोग्य,सुख,ओर प्रसन्नता बढ़ानेवाले,स्थिर रहने वाले,हृदय को शक्ति देने वाले,रसयुक्त तथा चिकने भोजन पदार्थ "सात्विक'मनुष्य को प्रिय होते है!


अति कड़वे,अति खट्टे,अति नमकीन,अति गरम, अति तीखे,अति रूखे,ओर अति दाहकारक भोजन पदार्थ राजस मनुष्य को प्रिय होते है,जो कि दुख ,शोक,ओर रोगों को देने वाले है!!


जो भोजन सडा हुआ,रसरहित,वासी,जूठा है तथा जो महान अपवित्र (मांस मछली अंडा आदि)है वह तामस मनुष्य के लिये प्रिय होता है।।


 शहद,जल,दूध,दही,घी,खीर,ओर सत्तू को छोड़कर पात्र में परोसे हुए अन्य पदार्थों का भक्षण सम्पूर्ण नही करना चाहिए।


 भोजन के अन्त में दही नही पीना चाहिए,आधा दही आधा जल मिलाकर मट्ठा बनाकर पीना चाहिए।।


रात्रि में भरपेट भोजन नही करना चाहिए।।


अधिक भोजन करना आरोग्य,आयु,स्वर्ग,ओर पुण्य का नाश करनेवाला तथा लोक में निंदा करानेवाला है।इसलिए अति भोजन का परित्याग करना चाहिए।।


थोड़ा भोजन करनेवाले को छः गुण प्राप्त होते है---

आरोग्य,आयु,बल और सुख तो मिलते ही है ,उसकी सन्तान सुन्दर होती है ,तथा "यह बहुत खानेवाला है "ऐसा कहकर लोग उस पर आक्षेप नही करते !!


पैरों ओर हाथों को भली भांति धोकर ,आचमन करके, पवित्र तथा चारों ओर से घिरे हुए स्थान में बैठकर ,प्राप्त अन्न  को आदर पूर्वक ग्रहण करके,काम क्रोधादि मदो का त्याग करके सभी अंगुलियों से अन्न को मुख में डालते हुए विना शव्द किये भोजन करना चाहिए ।।

Arun shastri जबलपुर

 ❗जय महादेव❗

 ⭕प्रश्न नहीं स्वाध्याय करें‼️


 #इसे_ध्यान_दे---

राजा का अन्न तेज हर लेता है-

शुद्र का अन्न ब्रह्मतेज को हर लेता है।


सुनार का अन्न आयु को हर लेता है!!


चमड़े काटने वाले का अन्न यश हर ले जाता है!!


बढई(कारीगर,शिल्पी)का अन्न सन्तति का नाश कर देता है!!


धोबी(रंगरेज)-का अन्न बल को क्षीण करता है!!


किसी समूह (गण)-का अन्न तथा वेश्या का अन्न स्वर्गादि लोको को नष्ट कर देता है !!


चोर, व्याजखोर,गायक ,बढई, यज्ञ में दीक्षित,कृपण,वन्धन में पड़े हुए,व्यभिचारिणी स्त्री, दम्भी,शुद्र,वैद्य,शिकारी,क्रूर,जूठा खाने वाले,तथा उग्र स्वभाववाले, के अन्न को न खाएं!!


-------कंजूस,यज्ञ वेचनेवाला, चर्मकार ,तथा चौकीदार का धन खाने योग्य नही है।


जिन्हें समाज या गांव ने दोषी ठहराया हो,जो नर्तकी के द्वारा अपनी जीविका चलाते हो ।।


-----छोटे भाई का विवाह हो जाने पर भी कुँवारे रह गये हो, वन्दी,चारण, भाट का काम करते हो,या जुआरी हो ,ऐसे लोगो का अन्न ग्रहण करने योग्य नही है।।


 नपुंसक ,सन्यासी,मत्त, उन्मत्त,भयभीत,ओर रोते हुए व्यक्ति के तथा अभिषप्त एवम छीक के दूषित अन्न को ग्रहण न करे!!


ब्राह्मण से द्वेष रखनेवाले,पाप बुद्धि,श्राद्ध तथा सूतक का अन्न निषेध है!!


 जब तक अपनी विवाहिता कन्या को सन्तान न हो ,तब तक पिता को उसके घर मे अन्न नही खाना चाहिए।

यदि उसके घर का अन्न खाता है तो नरक में जाता है।


इससे भिन्न तो सदा ही अनुचित है।।

 रोग में रोग अवधि पर्यंत वैद्य परामर्श अनुसार भोजन लेना चाहिये ।

लेकिन रोग निवृत्ति उपरांत अभक्ष्य सेवन यदि हो गया है तो उसका शास्त्रोचित प्रायश्चित्त भी करना अत्यावश्यक है।

अन्यथा यह स्वेच्छाचारी धर्माचरण ही मान्य होगा।।


Arun Shastri जबलपुर

#प्रश्न_नही_स्वाध्याय_करे!!

भ्रष्ट लोगो के लिए यह लेख नही है।

Thursday, November 5, 2026

सुंदरकांड में 49 मरुत क्या है?

 सुंदरकांड में 25 वें दोहे पर तुलसीदास ने सुन्दरकांड में,  

जब हनुमानजी ने लंका मे आग लगाई थी, 

उस प्रसंग पर लिखा है -


हरि प्रेरित तेहि अवसर, चले मरुत उनचास।

अट्टहास करि गर्जा कपि, बढ़ि लाग अकास।।25।।


अर्थात : 

जब हनुमानजी ने लंका में आग लगाई तो 

भगवान की प्रेरणा से उन्चासों पवन चलने लगे।

हनुमान जी अट्टहास करके गर्जे 

और आकार बढ़ाकर आकाश से जा लगे।


इन उन्चास मरुत का क्या अर्थ है ? 

यह तुलसीदास जी ने भी नहीं लिखा। 

फिर मैंने समय निकालकर 49 प्रकार की वायु 

के बारे में जानकारी खोजी 

और अध्ययन करने पर 

सनातन धर्म पर अत्यंत गर्व हुआ। 

तुलसीदासजी के वायु ज्ञान पर सुखद आश्चर्य हुआ, 

जिससे शायद आधुनिक मौसम विज्ञान भी अनभिज्ञ है ।

        

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि, 

वेदों में वायु की 7 शाखाओं के बारे में 

विस्तार से वर्णन मिलता है। 

अधिकतर लोग यही समझते हैं कि, 

वायु तो एक ही प्रकार की होती है, 

लेकिन उसका रूप बदलता रहता है, 

जैसे कि ठंडी वायु, गर्म वायु और समान वायु

लेकिन ऐसा नहीं है। 


दरअसल, 

जल के भीतर जो वायु है 

उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है 

और आकाश में स्थित जो वायु है 

उसका नाम अलग है। 

अंतरिक्ष में जो वायु है 

उसका नाम अलग और 

पाताल में स्थित वायु का नाम अलग है। 

नाम अलग होने का मतलब यह कि, 

उसका गुण और व्यवहार भी अलग ही होता है। 

इस तरह वेदों में 

7 प्रकार की वायु का वर्णन मिलता है।


ये 7 प्रकार हैं- 

1.प्रवह, 2.आवह, 3.उद्वह, 4.संवह, 

5.विवह, 6.परिवह और 7.परावह।

 

1.प्रवह : 

पृथ्वी को लांघकर मेघमंडलपर्यंत जो वायु स्थित है, 

उसका नाम प्रवह है। 

इस प्रवह के भी प्रकार हैं। 

यह वायु अत्यंत शक्तिमान है 

और वही बादलों को इधर-उधर उड़ाकर ले जाती है। 

धूप तथा गर्मी से उत्पन्न होने वाले मेघों को 

यह प्रवह वायु ही समुद्र जल से परिपूर्ण करती है 

जिससे ये मेघ काली घटा के रूप में परिणत हो जाते हैं 

और अतिशय वर्षा करने वाले होते हैं। 

 

2. आवह : 

आवह सूर्यमंडल में बंधी हुई है। 

उसी के द्वारा ध्रुव से आबद्ध होकर 

सूर्यमंडल घुमाया जाता है।

 

3. उद्वह : 

वायु की तीसरी शाखा का नाम उद्वह है, 

जो चन्द्रलोक में प्रतिष्ठित है। 

इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध होकर 

यह चन्द्र मंडल घुमाया जाता है। 

 

4. संवह : 

वायु की चौथी शाखा का नाम संवह है, 

जो नक्षत्र मंडल में स्थित है। 

उसी से ध्रुव से आबद्ध होकर 

संपूर्ण नक्षत्र मंडल घूमता रहता है।

 

5. विवह : 

पांचवीं शाखा का नाम विवह है 

और यह ग्रह मंडल में स्थित है। 

उसके ही द्वारा यह ग्रह चक्र 

ध्रुव से संबद्ध होकर घूमता रहता है। 

 

6. परिवह : 

वायु की छठी शाखा का नाम परिवह है, 

जो सप्तर्षिमंडल में स्थित है। 

इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध हो 

सप्तर्षि आकाश में भ्रमण करते हैं।

 

7. परावह : 

वायु के सातवें स्कंध का नाम परावह है, 

जो ध्रुव में आबद्ध है। 

इसी के द्वारा ध्रुव चक्र तथा 

अन्यान्य मंडल एक स्थान पर स्थापित रहते हैं।

 

इन सातो वायु के सात सात गण हैं 

जो निम्न जगह में विचरण करते हैं


ब्रह्मलोक, 

इंद्रलोक, 

अंतरिक्ष, 

भूलोक की पूर्व दिशा, 

भूलोक की पश्चिम दिशा, 

भूलोक की उत्तर दिशा और 

भूलोक कि दक्षिण दिशा। 


इस तरह  

7 x 7 = 49

कुल 49 मरुत हो जाते हैं 

जो देव रूप में विचरण करते रहते हैं।

  

है ना अद्भुत ज्ञान। 

हम अक्सर 

रामायण, भगवद् गीता पढ़ तो लेते हैं 

परंतु उनमें लिखी छोटी-छोटी बातों का 

गहन अध्ययन करने पर 

अनेक गूढ़ एवं ज्ञानवर्धक बातें ज्ञात होती हैं !


अनेक देवी-देवताओं की मान्यता क्यों?

 *अनेक देवी-देवताओं की मान्यता क्यों?*

〰️〰️🌼〰️〰️


गुण, कर्म, स्वभाव में उत्कृष्ट, दिव्य स्वरूप और इच्छित फल देने की सामर्थ्य जिसके पास है, उसे देवता कहते हैं। कहा जाता है कि हिंदू धर्म में अनगिनत देवी-देवता हैं। बृहदारण्यक उपनिषद् के तीसरे अध्याय में याज्ञवल्क्य ने कहा है कि वास्तव में तो देव 33 ही हैं, जिनमें 8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, 1 देवराज इंद्र और 1 प्रजापति सम्मिलित हैं। अग्नि, पृथ्वी, वायु, अंतरिक्ष, आदित्य, द्यौ, चंद्रमा और नक्षत्र ये 8 वसु हैं, जिन पर सारी सृष्टि टिकी हुई है। पांच ज्ञानेंद्रियां, पांच कर्मेद्रियां और मन (आत्मा) ये 11 रुद्र हैं। संवत्सर के बारह माहों के सूर्यों को आदित्य कहा जाता है। मेघ, इंद्र है और प्रकृति रूप यज्ञमय सारा जीवन प्रजापति है।


वैसे अग्नि, पृथ्वी, वायु, अंतरिक्ष, आदित्य और द्यौ इन 6 देवों में ही सारा विश्व समा जाता है। किंतु आम लोगों में धारणा है कि 33 कोटि (करोड़) देवता होते हैं। कोटि शब्द के दो अर्थ श्रेणी और करोड़ लगाए जाते हैं। इसी वजह से 33 करोड़ की धारणा बनी होगी ऋग्वेद में ऋषि कहते हैं।


इन्द्रं मित्रं वरुणमग्निमाहुरथो दिव्यः स सुपर्णो गरुत्मान् । एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति अग्निं यमं मातरिश्वानमाहुः ॥ -ऋग्वेद 1/164/46


अर्थात् एक सत्स्वरूप परमेश्वर को बुद्धिमान् ज्ञानी लोग अनेक प्रकारों से अनेक नामों से पुकारते हैं। उसी को वे अग्नि, यम, मातरिश्वा, इन्द्र, मित्र, वरुण, दिव्य, सुपर्ण, गरुत्मान इत्यादि नामों से याद करते हैं। सारा वैदिक वाङ्मय इसी प्रकार की घोषणाओं से भरा है, जिसमें एक ही तत्त्व को मूलतः स्वीकार करके उसी के अनेक रूपों में ईश्वर को मान्यता दी गई है।


समाज में ब्रह्मा, विष्णु, महेश प्रधान देवता माने जाते हैं और लक्ष्मी सरस्वती तथा दुर्गा प्रधान देवियां हैं। सब देवों में श्रेष्ठ कौन है, उसके संबंध में एक कथा है-एक बार ऋषियों में विवाद होने लगा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों में कौन देवता सबसे बड़ा है? इसके लिए ब्रह्मा के पुत्र भृगुजी को नियुक्त किया गया। भृगु सबसे पहले ब्रह्माजी के पास ब्रह्मा के लोक में पहुंचे, तो वे पुत्र को देखकर प्रसन्न हुए, लेकिन उसके प्रणाम, स्तुति वंदना न करने से ब्रह्मा क्रोधित होकर बिना कुछ बोले चले गए। फिर भृगुजी कैलास पर्वत पहुंचे, तो शिवजी ने अपने भाई को बड़ी प्रसन्नता से गले लगाने का प्रयास किया, तो भृगुजी ने उद्दंडता से कहा-'मैं आपसे नहीं मिलूंगा, क्योंकि आपने लोक एवं वेद मर्यादा का उल्लंघन किया है।' इस व्यवहार से शिव क्रोधित होकर त्रिशूल उठाकर उन्हें मारने दौड़े। फिर भृगुजी बैकुंठ लोक में पहुंचे। उस समय श्रीहरि विष्णु सोए हुए थे। भृगु बहुत देर तक खड़े रहे, किंतु जब विष्णु की निद्रा भंग न हुई तो क्रोधित होकर भृगु ने उनके वक्षस्थल पर लात मारी। विष्णु ने आंखें खोल दीं देखा तो सामने क्रोधित अवस्था में महर्षि भृगु खड़े थे। भगवान् ने भृगु के पांव पकड़े लिए और नम्र स्वर में बोले-"हे ऋषिवर! मेरा वक्ष कठोर है और आपके पांव कोमल। कहीं आपके पांव में चोट तो नहीं आई? भगवान् विष्णु के ऐसे प्रेममय व्यवहार को देखकर भृगु बहुत लज्जित हुए। भगवान् श्री हरि ने भृगु को ऊंचे आसन पर स्थान दिया और उनके पैर दबाए। इस व्यवहार से भृगुजी तृप्त हुए। उन्होंने ऋषियों के सम्मुख आकर कहा-"भगवान् विष्णु ही सब देवों में श्रेष्ठ हैं।"

〰️〰️🌼〰️〰️

Sunday, November 1, 2026

दक्षिण भारत में *60, 70, 80, 90 और 100 वर्ष* की आयु पूर्ण होने पर विशेष उत्सव मनाने की परंपरा है।

 *सामान्य ज्ञान में एक रोचक जानकारी*


दक्षिण भारत में *60, 70, 80, 90 और 100 वर्ष* की आयु पूर्ण होने पर विशेष उत्सव मनाने की परंपरा है।


कभी किसी ने पूछा—"इन आयुओं को इतने विशेष और भव्य रूप से क्यों मनाया जाता है? क्या यह केवल एक परंपरा है या इसके पीछे कोई आध्यात्मिक रहस्य भी छिपा है?"


इसका उत्तर महाभारत के प्रसिद्ध राजा *ययाति* की कथा में मिलता है।


राजा ययाति ने जीवन के सभी सुखों, वैभव और ऐश्वर्य का भरपूर आनंद लिया। लेकिन जब वृद्धावस्था उनके जीवन में आई, तब उन्हें एक गहन सत्य का बोध हुआ—


*"भोगों की सीमा होती है, लेकिन इच्छाओं की कोई सीमा नहीं होती।"*


इस अनुभूति ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने वृद्धावस्था को स्वीकार किया और बताया कि जीवन में पाँच महत्वपूर्ण आंतरिक पड़ाव आते हैं। ये केवल आयु के पड़ाव नहीं, बल्कि चेतना और समझ के पड़ाव हैं।


संयोग से भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले 60, 70, 80, 90 और 100 वर्ष इन्हीं आंतरिक परिवर्तनों के प्रतीक माने जाते हैं।


*60 वर्ष — षष्टिपूर्ति*


संग्रह से समझ की ओर यात्रा।


इस आयु में मन यह पूछना छोड़ देता है कि "और कितना पाना है?" और यह सोचने लगता है कि "अब वास्तव में महत्वपूर्ण क्या है?"


आत्मचिंतन बढ़ता है, प्रशंसा और दिखावे का आकर्षण कम होने लगता है।


यह पतन नहीं, बल्कि परिपक्वता की शुरुआत है।


*70 वर्ष — भीमरथ शांति*


स्वयं को सिद्ध करने से अधिक मूल्यवान हो जाती है शांति।


इस अवस्था में व्यक्ति बहस जीतने की अपेक्षा संबंध बचाने को अधिक महत्व देता है।


उसे अनुभव होता है कि—


*"सही होने से अधिक महत्वपूर्ण शांत रहना है।"*


इसी कारण 70वें वर्ष का विशेष सम्मान किया जाता है।


*80 वर्ष — शताभिषेकम्*


आपकी उपस्थिति ही आशीर्वाद बन जाती है।


अब लोग केवल सलाह लेने नहीं आते, बल्कि आपके अनुभव, धैर्य और स्नेह की छाया पाने आते हैं।


आपकी उपस्थिति ही यह संदेश देती है—


*"जीवन चलता रहता है और अंततः सब ठीक हो जाता है।"*


इसीलिए 80 वर्ष की आयु को अत्यंत पवित्र माना गया है।


*90 वर्ष — नवति*


अहंकार का शांत विसर्जन।


इस अवस्था में व्यक्ति दूसरों को सुधारने की आवश्यकता महसूस नहीं करता।


वह बातों को व्यक्तिगत रूप से लेना छोड़ देता है।


जीवन के अनुभव उसे सिखा देते हैं कि छोटी-छोटी बातें अपनी ऊर्जा खर्च करने योग्य नहीं हैं।


यह विनम्रता ही वास्तविक आध्यात्मिकता है।


*100 वर्ष — शतमानम्*


जीवन व्यक्तिगत कहानी से ऊपर उठ जाता है।


100 वर्ष की आयु केवल वर्षों की गणना नहीं है, बल्कि जीवन की संपूर्णता का प्रतीक है।


तब समझ आता है कि जीवन की अधिकांश चिंताएँ व्यर्थ थीं।


जो प्रेम हमने दिया और पाया, वही सबसे मूल्यवान था।


और जीवन सदैव किसी अदृश्य करुणामयी शक्ति के संरक्षण में आगे बढ़ता रहा।


इस अवस्था में व्यक्ति केवल एक इंसान नहीं रह जाता, बल्कि एक प्रेरणादायी उपस्थिति बन जाता है।


*सारांश*


हमारे ऋषि-मुनियों ने केवल आयु का नहीं, बल्कि आयु के साथ होने वाले आंतरिक विकास का उत्सव मनाया।


*60 वर्ष — प्राथमिकताएँ बदलती हैं।*


*70 वर्ष — शांति शक्ति बन जाती है।*


*80 वर्ष — उपस्थिति ही उपचार बन जाती है।*


*90 वर्ष — अहंकार शांत हो जाता है।*


*100 वर्ष — जीवन पूर्णता को प्राप्त करता है।*


वृद्धावस्था कमजोरी नहीं है, बल्कि आत्मा के परिष्कार की एक सुंदर प्रक्रिया है, जिसमें अंततः ज्ञान, विनम्रता और करुणा ही शेष रह जाती हैं।


*आज का विचार*


*"बढ़ती हुई आयु का अर्थ बूढ़ा होना नहीं, बल्कि अधिक निर्मल, अधिक बुद्धिमान और अधिक सौम्य बनना है।"*


सभी वरिष्ठ नागरिकों को सादर नमन। 🙏


नोट:- कृपया इसे एक आध्यात्मिक व्याख्या और जीवन-दर्शन के रूप में पढ़ना अधिक उपयुक्त होगा।