Monday, June 27, 2016

नमस्कार मित्रो
दो दिन से इश्वर कृपा से दमण मे अच्छी बरसात हो रही है।
आशा करता हूँ आप सभी ने इस बह जाने बारीस के पानी का संग्रह करने का कोइ न कोइ उपाय कर लिया होगा। आशा है अबके बार दमणवासी पानी की किल्लत होने की फरियाद नही करेगे और ना ही करनी चाहिए। आप सब को लगभग दो महीने का समय मिला था और हर तीसरे दमणवासी ने पानी के संग्रह के लिए सब को जागरूक करने के लिए सोशीयल मिडिया का भरपुर उपयोग किया है।
दमण मे कुछ वर्ष पहले तक बरसात का मिजाज अलग होता था। एक बार शुरू हुइ तो हफ्ते दस दिन तक लगातार आना, फिर हफ्ता दस दिन के विराम के बाद हफ्ते दस दिन गिरना।
अब वो नही होता है कारण सिधा है दमण मे पहले जो हरियाली थी उसके 10% भी नही बचि है। 10 वर्ष पहले जब हम वापी की तरफ जाते थे तब वरकुन्ड वडचौकी से लेकर डाभेल चेकपोस्ट तक भरपुर पेड ही पेड। आज कुछ नही है।
तो जैसे हर वर्ष होता है इस वर्ष भी वृक्षारोपण करने के लिए अनेक समाज सेवी संस्था और बडे गणमान्य व्यक्ति बाहर आयेगे।
आप सभी से विनती है के वृक्षारोपण करो तो वापी से दमण आने-जाने वाली सडक के दोनो तरफ करे, साथ ही ये ध्यान रखे की जो पौधे आप लगाओ वो निलगीरी या अन्य कोइ शोभा बढाने वाला नही अपितु बरगद, पीपल, आदी के पौधे लगाए जो बडे होके छाया देने के साथ सुंदरता भी बढाते है। पीपल का वृक्ष एक ऐसा वृक्ष है जो 24 घण्टे कार्बनडायोक्साइड को लेता है ऑक्सीजन देता है। एसा करने से वातावरण मे प्रदुषण भी कम होगा। किसी सोसायटी या अपने घर के आसपास लगाओ तो 10 मे से 5 पौधे फल देनेवाले लगाओ।
मित्रो आशा करता हूँ आप मेरी बात पर जरूर गौर करेंगे और दमण को उसकी सुंदरता फिर लौटाने मे सहयोग करे।
आदत डालो घर पर आपके बच्चे या परिजन के जन्मदिन की केक काटने से पहले अपने आसपास कोइ खुली और योग्य जगह देखकर एक फल देनेवाला पौधा अवश्य लगाए और जिस बच्चे का जन्मदिन हो उसे इस पौधे के संवर्धन की जिम्मेदारी के लिए मानसिक रूप से तैयार भी करे जिससे उसके मन मे पर्यावरण के प्रति एक लगाव रहे।
मित्रो आशा करता हूँ इन छोटी छोटी बातो को अमल करके हम अपने शहर की प्रगति मे अवश्य सहभागी हो सकते हैं।
आओ अपने शहर अपने गाव को हराभरा और सुंदर स्वच्छ और स्वस्थ बनाए।

No comments:

Post a Comment