Tuesday, July 31, 2012

प्रार्थना एक योग है

योग में हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बताए गए हैं। इनमें कई ऐसी क्रियाएं हैं, जो हम प्रतिदिन करते हैं। ऐसी ही एक क्रिया है प्रार्थना। प्रार्थना का मानसिक ही नहीं, शारीरिक लाभ भी मिलता है। इसकी पुष्टि वैज्ञानिकों ने भी कर दी है।
एक नए शोध के मुताबिक, प्रार्थना करने से शरीर स्वस्थ रहता है और आयु भी बढती है। यही नहीं, प्रार्थना करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुए इस शोध में पाया गया कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों में कई तरह की बीमारियां होने की आशंका भी कम होती है।
प्रार्थना के अन्य लाभ :
* प्रार्थना करने से मन स्थिर और शांत रहता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
* इससे स्मरण शक्ति और चेहरे की चमक बढती है।
* प्रार्थना से मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जिससे मन निरोगी बनता है।
* शोध में पाया गया है नियमित तौर पर ईश्वर का ध्यान करने और प्रार्थना करने से रक्त संचार दुरुस्त रहता है।
* सामूहिक तौर पर प्रार्थना करने से व्यक्ति के मन में एकता का भाव बढता है और अकेलापन दूर होता है।
* धार्मिक स्थल तक पैदल चल कर जाने से व्यायाम भी हो जाता है।
* ताली बजाकर भजन-कीर्तन करने, परिक्रमा करने आदि से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह एक्यूप्रेशर की भी बेहतरीन एक्सरसाइज है।
* प्रतिदिन प्रार्थना करने से व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, जिससे एकाग्रता आती है।
* प्रार्थना करने से तनाव कम होता है।
 --- श्री कमल अग्रवाल

No comments:

Post a Comment