Wednesday, June 6, 2012

चेहरे को पढना

आम तौर पर फेस रीडिंग से किसी के कैरेक्टर और नेचर के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। इसमें आई ब्रो का भी महत्वपूर्ण स्थान है। आई ब्रो से किसी के बारे में जानने के लिए उसकी शुरुआत, अंत, लंबाई, गोलाई, मोटाई की बहुत ध्यान से स्टडी करना चाहिए।

1. कुछ युवाओं की आई ब्रो टेढ़ी-मेढ़ी, मोटे गुच्छेदार बालों वाली होती हैं। ये अक्सर रहन-सहन के प्रति लापरवाह एवं रौबदार व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये अपनी फीलिंग्स तुरंत रिएक्ट कर देते हैं। इस प्रकार की भौंहें प्रबल दिमागी ताकत वाले युवा की होती हैं।

2. दोनों आई ब्रो आपस में मिली हों तो ऐसे व्यक्ति पर संदेह रखना चाहिए। अपने काम को निकलवाने के लिए वे कोई भी रास्ता अपना सकते हैं। कुछ बुराइयाँ भी इनमें छिपी रहती हैं, जो मौका पड़ने पर ही हमें मालूम पड़ती हैं।

3. दोनों आई ब्रो के बीच यदि ज्यादा जगह हो अथवा अलग-अलग हो तो ऐसे व्यक्ति सच्चरित्र, स्पष्टवादी, नेक दिल के होते हैं। उनका जीवन काँच की तरह ट्रांसपरेंट होता है।

4. मोटी आई ब्रो हों और वे भी एक सीध में तो व्यक्ति बुद्धिमान, अपने कार्य में कुशल एवं हिसाब-किताब में प्रवीण होता है।

5. मधुरता, सरलता, कलाप्रियता की प्रवृत्ति तलवार की तरह घूमी हुई आई ब्रो के मालिक की होती है। यदि इस प्रकार की आई ब्रो आँखों से दूर हों तो इनमें मानसिक दुर्बलता एवं कमजोरी के गुण विद्यमान होते हैं। कई बार अपनी अल्पबुद्धि के कारण मजाक के शिकार भी बन जाते हैं।

6. यदि भौंहें पतली होकर टेढ़ी-मेढ़ी हों तो व्यक्ति कुटिल और लड़ाकू होता है।

7. आई ब्रो के बालों का रंग सिर के बाल के रंग से हल्का हो तो व्यक्ति कमजोर होता है और यदि गहरा रंग हो तो वह प्रबल शक्ति का प्रतीक है। अगर भौंहों के बाल छोटे हों तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति में दूसरों को देखकर बहुत कुछ सीखने की क्षमता मौजूद है।

इस प्रकार, अलग-अलग आई ब्रो के बारे में जानकर सामने वाले की पर्सनेलिटी समझ सकते हैं।
-- श्री अनुराग मिश्रा 

No comments:

Post a Comment