Monday, June 11, 2012

गाय मानव-जीवन के लिए बहुत ही हितकारी है।

गाय मानव-जीवन के लिए बहुत ही हितकारी है। शास्त्रों में गाय को माता कहा गया है। गाय की बहुउपयोगिता अब वैज्ञानिकों ने भी विभिन्न प्रयोगों द्वारा सिद्ध की है।
गाय का दूध
वैज्ञानिकों के अनुसार गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 प्रकार के एमिनो एसिड, 11 प्रकार के चर्बीयुक्त एसिड, 25 प्रकार के खनिज तत्त्व, 16 प्रकार के नाइट्रोजन यौगिक, 4 प्रकार के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा, इसके अलावा मुख्य खनिज सोना, ताँबा, लोहा, कैल्शियम, आयोडीन, फ्लोरिन, सिलिकॉन आदि भी पाये जाते हैं।
इन सब तत्त्वों के विद्यमान होने से गाय का दूध एक उत्कृष्ट प्रकार का रसायन (टॉनिक) है, जो शरीर में पहुँचकर रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और वीर्य को समुचित मात्रा में बढ़ाता है। यह पित्तशामक, बुद्धिवर्धक और सात्त्विकता को बढ़ाने वाला है। विभिन्न वैज्ञानिकों ने खोजों के आधार पर अपने मत प्रस्तुत किये हैं।
गाय का दूध ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जो सब पौष्टिक द्रव्यों से परिपूर्ण है, जिसे हम सम्पूर्ण भोजन कह सकते हैं।
- प्रो. एम जे रोसेनो (हार्वर्ड चिकित्सा विद्यालय)
गोदुग्ध माता के दूध के बाद सबसे अधिक उपयोगी है। - विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.)
हृदयरोगियों के लिए गाय का दूध विशेष रूप से उपयोगी है। - डॉं. शान्तिलाल शाह।
गोदुग्ध में विद्यमान सेरिब्रोसाइडस मस्तिष्क और स्मरणशक्ति के विकास में सहायक होता है। तथा स्ट्रॉन्शियम अणु विकिरणों का प्रतिरोधक भी होता है। साथ ही एम.डी.जी.आई. प्रोटीन के कारण रक्त कोशिकाओं में कैंसर प्रवेश नहीं कर सकता। - पशुविज्ञान विशेषज्ञ प्रो. रोनाल्ड गोरायटे। (कारनेल विश्वविद्यालय)
यदि गाय कोई विषैला पदार्थ खा जाती है तो उसका प्रभाव उसके दूध में नहीं आता। गाय के शरीर में सामान्य विषों को पचाने की अदभुत क्षमता है। - डॉ. पीपल्स।
गाय के दूध में बुद्धि में प्रखरता लाने का विशेष गुण है। मैंने इसका प्रयोग छोटे बच्चों पर करके देखा। जिन बच्चों को गाय का दूध पिलाना आरम्भ किया, उन बच्चों की प्रतिभा एवं मेधाशक्ति का विकास स्पष्ट दिखायी दिया और जिन बच्चों को भैंस का दूध पिलाना प्रारम्भ किया वे बच्चे मंदबुद्धि एवं आलसी होने लगे। - प्रो. जे.एल.सहस्रबुद्धे। (कृषि महाविद्यालय, पुणे)।
गोदुग्ध में शरीर में पहुँचे रेडियोधर्मी विकिरणों का प्रभाव नष्ट करने की असीम क्षमता है। - प्रसिद्ध वैज्ञानिक शिरोविच (रूस)।
गाय के दूध की मलाई पूर्ण सुपाच्य और मानव-शरीर के अनुकूल है, जो तुरंत पचकर शक्ति उत्पन्न करती है। - डॉ. एन.एन. गोडवेल।
जर्सी नस्ल की गाय का दूध पीने से कैंसर बढ़ने की 30 प्रतिशत संभावना है। - राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (अमेरिका)।
अतः जर्सी गाय के दूध से सावधान ! देशी गाय के दूध की ही महिमा है। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (अमेरिका) के अनुसार जर्सी गाय का दूध कैंसर करता है। जर्सी गाय के दूध, दही, घी से परहेज करें।

No comments:

Post a Comment